फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस से करने पर महिला को किया लहूलुहान

Thu, 16 Jan 2025 12:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी की शिकायत पुलिस से करने पर महिला को मारपीट की गई। सिर पर धारदार हथियार से वार कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का उपचार कराया। पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला बुधवार की सुबह कूड़ा डालने के लिए जा रही थी। रास्ते में कुछ लोगों ने महिला के साथ छेड़खानी की। इस मामले में महिला ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस से शिकायत कर महिला शाम को जब घर पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं सिर पर धारदार हथियार से हमला किया। जिससे महिला लहूलुहान हो गई और बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का उपचार कराया। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नन्हें उर्फ राजवीर, बड्डा उर्फ राजेश व सुरेश के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें