फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं के स्थान पर बंटेगा चावल, नमक, चना और रिफाइंड के लिए करना पड़ेगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। अबकी बार गेहूं के स्थान पर चावल की आपूर्ति राशन डीलरों को मिली है। वहीं, नमक, चना और रिफाइंड की आपूर्ति अब तक नहीं हो सकी है। ऐसे में इसके लिए अभी इंतजार करना होगा। जनपद संभल में 3.96 लाख राशनकार्ड धारकों से साढ़े 16 लाख से अधिक लाभार्थी जुड़े हुए हैं। अबकी बार सिर्फ चावल मिलने से राशन डीलर परेशान हैं। वहीं, उपभोक्ता विवाद करने की स्थिति में हैं।
विज्ञापन

दरअसल, भारत सरकार कोरोना काल से राशनकार्ड धारकों को प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध करा रही है। इसके तहत अब तक राशन कार्ड धारकों को चना, नमक और खाद्य तेल के साथ ही दो किलो चावल और तीन किलो गेहूं दिया जाता रहा है। जनपद के 3.96 लाख राशनकार्ड धारक इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। इस बार गेहूं की सरकारी खरीद में कमी के चलते सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के वितरण में गेहूं को शामिल नहीं किया है। इस बार इस योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को पांच किलो चावल ही मिलेगा। चना, खाद्य तेल और नमक के लिए अभी इंतजार करना होगा।
-----------
वर्जन
प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत जून के दूसरे चक्र में खाद्यान्न का वितरण होगा। इसमें इस बार गेहूं का वितरण नहीं होगा। राशनकार्ड धारकों को पांच किलो चावल दिया जाएगा। चना, नमक और खाद्य तेल के वितरण संबंधित अभी कोई निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें