जिस पर दोनों पक्ष के लोगों ने अपनी सहमति जता दी, लेकिन युवक की पत्नी राजी नहीं हुई। जिसके बाद युवक ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया और फिर प्रेमिका से निकाह कर लिया।
प्रेमिका पहली पत्नी के साथ रहने के लिए थी तैयार
गांव में बैठी पंचायत ने कहा कि मुस्लिम समाज में चार शादी करने का हक है। युवक प्रेमिका से निकाह कर ले। जिस पर युवती के परिजन असहमत थे, लेकिन युवती प्रेमी से दूसरी शादी कर पहली पत्नी के साथ रहने के लिए तैयार हो गई।
जिसके बाद युवती के परिजन भी युवक के साथ बेटी की दूसरी शादी करने के लिए तैयार हो गए। लेकिन युवक की पहली पत्नी ने पति के दूसरा निकाह करने पर साथ रहने से इनकार कर दिया। जिसके बाद युवक ने पत्नी को तलाक दे दिया।
कार्रवाई के डर से निकाह के लिए तैयार हुआ युवक
शादीशुदा युवक को पत्नी को तलाक देकर प्रेमिका से निकाह करने का मामला गांव में चर्चा का विषय बना है। गांव में चर्चा है कि युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। युवक कार्रवाई के डर से पंचायत के फैसले पर सहमति जताते हुए दूसरे निकाह के लिए तैयार हुआ।
युवती के परिजनों ने तहरीर दी थी। जिसके आधार पर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जानकारी मिल रही है कि युवती का आरोपी युवक से निकाह हो गया है। इस मामले में जानकारी की जाएगी। -रेनू सिंह, प्रभारी, थाना ऐंचोड़ा कंबोह