फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: जैसलमेर और जोधपुर से भी गर्म रहा मुरादाबाद, 2010 के बाद 26 अप्रैल को पारा पहुंचा 41 डिग्री

Sat, 27 Apr 2024 05:08 PM IST
विमल शर्मा नीलम सिंह, मुरादाबाद

सार

अप्रैल माह के बीच मुरादाबाद के तापमान ने 41 डिग्री का आंकड़ा छू लिया है। इस लिहाज से जैसलमेर और जोधपुर के बराबर यहां का तापमान रहा। यह आंकड़ा 2010 के बाद 26 अप्रैल को सामने आया है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में गर्मी से बचने की जुगत करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अप्रैल माह बीता भी नहीं है कि तापमान ने 42 डिग्री के आंकड़े को छू लिया है। 26 अप्रैल शुक्रवार को मुरादाबाद का अधिकतम तापमान वर्ष 2010 के बाद सबसे ज्यादा दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं वर्ष 2010 में 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस था। स्थिति यह रही कि शुक्रवार को गर्मी राजस्थान के जैसलमेर के बराबर और जोधपुर से अधिक हो गई। 

विज्ञापन

मुरादाबाद में गर्मी से बचने की जुगत करते लोग - फोटो : अमर उजाला
अप्रैल माह के अंतिम दिनों में गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार सुबह से ही तेज गर्मी हो रही थी। घरों से बाहर निकलते ही गर्म हवा के थपेड़े लग रहे थे। इसकी वजह से लोग जरूरी कामों से ही घरों से बाहर निकले। सुबह दस बजे से ही गर्मी झुलसाने लगी थी और शाम छह बजे तक गर्म हवा ने बेहाल किया। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के बाद बच्चों को हो रही है। छुट्टी के दौरान सड़कों पर होने वाली भीड़ की वजह से वह व्याकुल होने लगते हैं।

मुरादाबाद में गर्मी से बचने की जुगत करते लोग - फोटो : अमर उजाला
अभिभावक कैप या सूती कपड़े से बच्चों को ढक कर गर्मी से बचाने का प्रयास करते नजर आते हैं। मौसम विभाग विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को अधिकत तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री और न्यूनम तापमान में .4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।

मुरादाबाद में गर्मी से बचने की जुगत करते लोग - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। वातावरण में सुबह नमी 35 फीसदी थी जो शाम को घटकर सिर्फ 19 फीसदी दर्ज की गई। पश्चिम से पूरब दिशा में हवा की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रही। 

मुरादाबाद में गर्मी से बचने की जुगत करते लोग - फोटो : अमर उजाला

जोधपुर में 40.3 और जैसलमेर में 41 डिग्री पारा
मुरादाबाद में गर्मी का यह आलम है कि यहां का तापमान राजस्थान के कई जनपदों से अधिक हो गया है। शुक्रवार को जैसलमेर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री, जोधपुर का 40.3 डिग्री, अजमेर का 39.8 डिग्री, उदयपुर का 39.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ का 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

मुरादाबाद में गर्मी से बचने की जुगत करते लोग - फोटो : अमर उजाला

26 अप्रैल को गत वर्षों का अधिकतम पारा
वर्ष          तापमान
2010         41.2
2011          32
2012          37.5
2013         35.5
2014          38.6
2015          30
2016          40
2017          37.6
2018           36.5
2019          40.4
2020          40.4
2021         15.4
2022         40
2023         34.5
2024        41

राजस्थान से आने वाली हवा के कारण वातावरण में नमी कम हो रही है और तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इस बार गत वर्षों की अपेक्षा ज्यादा दिन लू चलने का पूर्वानुमान आया है। आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना नहीं है। इसलिए अभी गर्मी में बढ़ोतरी होगी। डॉ. आरके सिंह, मौसम वैज्ञानिक, पंतनगर विश्वविद्यालय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें