फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने शादी से किया इनकार तो अपमान के डर से पिता ने फंदे से लटक कर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली (संभल)। बेटे के शादी से इनकार करने पर परेशान हुए पिता ने फंदे से लटक कर जान दे दी। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। ग्रामीण बेटे के द्वारा शादी से इनकार करने पर ही आहत हुआ था। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को देर रात तक पुलिस को सूचना नहीं दी। अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम साढ़े छह बजे करीब असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। बताया जा रहा है कि ग्रामीण के बेटे की बरात 10 फरवरी को जानी तय है। अब बेटे ने शादी से इनकार किया तो इसी बात पर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि युवक ने दूसरी युवती से पहले ही कोर्ट मैरिज की हुई है और उसने अपने पिता से दूसरी शादी करने से इनकार कर दिया।
समाज में बेइज्जती के डर से खेत पर जाकर पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर ग्रामीण ने जान दे दी। गांव निवासी एक युवक ने लटका हुआ देखा तो पीड़ित परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन फानन में फंदे से नीचे उतारा और निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जहां एक ओर परिवार में शादी की खुशियों का माहौल था अब गम का माहौल बन गया है। इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें