फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: श्रीराम और भरत मिले गले तो श्रद्धालुओं की आंखें छलकीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। श्रीराम लीला कमेटी संभल की ओर से शनिवार को भरत मिलाप शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का समापन देर रात पुरानी तहसील रोड पर हुआ। जहां श्रीराम और भरत गले मिले तो दृश्य देखकर श्रद्धालुओं की आंखें छलक आईं। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के प्रबंध रहे।शोभायात्रा का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, परमेश्वर लाल सैनी, डॉ. अरविंद गुप्ता, नगर हिंदू सभा के अध्यक्ष कमलकांत तिवारी और उद्योगपति अरविंद अरोरा ने नारियल फोड़ कर व भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता की आरती उतारकर किया। यहां श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अनंत अग्रवाल, प्रबंधक वैभव गुप्ता, पिंकू त्यागी, अभिनंदन शर्मा, अनुराग गुप्ता, उमेश शर्मा, शोभित गुप्ता गोपाल आदि रहे।
विज्ञापन

शोभायात्रा मुरारी लाल की फड़ शुरू होकर नखासा, बाजार गंज, मोहल्ला ठेर, सर्राफा बाजार, घंटाघर होती हुई देर रात पुरानी तहसील रोड पर बने मंच पर पहुंची। इस बीच सर्राफा बाजार व अन्य स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत हुआ। शोभायात्रा में ढोल ताशे, बैंड बाजा और हल्लू सराय के क्षत्रिय महासभा का अखाड़े ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
पुरानी तहसील रोड पर भगवान श्रीराम और भरत का मिलाप हुआ। इस दौरान उमेश शर्मा, लक्षित सिंघल, शिवओम गुप्ता, अशोक गर्ग, कुलदीप सिंह, वैभव गुप्ता, पिंकू त्यागी, अभिनंदन शर्मा, पंकज सांख्यधर, उज्जवल सक्सेना, वैभव अग्रवाल, राजकुमार शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें