फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कब्रिस्तान के निकट नाला निर्माण के लिए चली जेसीबी, अवैध कब्जे भी हटाए

विज्ञापन
चंदौसी में कब्रिस्तान के पास नाला निर्माण के लिए चलती जेसीबी। संवाद - फोटो : बहजोई में कवि सम्मेलन में रचनाएं सुनाते कवि।
विज्ञापन
चंदौसी। कब्रिस्तान के नजदीक रेलवे फाटक पर आसपास सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। साथ ही बारिश के दौरान जलभराव से निजात दिलाने के लिए नाले का निर्माण भी किया जाएगा। इसको लेकर शनिवार को नगर पालिका की जेसीबी से नाले की खोदाई की गई। साथ ही नाले के स्थान पर अवैध कब्जे को हटाया गया। खोखा संचालकों व दुकानदारों को दो दिन में उस स्थान को कब्जा मुक्त करने के आदेश दिए। शनिवार की सुबह 11 बजे करीब तहसीलदार रवि सोनकर और पालिका के ईओ धर्मराज राम टीम और जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे तथा नाला निर्माण के लिए खोदाई का कार्य शुरू किया गया। वहीं कुछ लोगों ने नाले पर जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। प्रशासनिक टीम ने खोखा और दुकानों का कब्जा हटवाया। साथ ही कुछ खोखे और दुकानें हटने से रह गईं। जिससे उन्हें दो-तीन दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

ईओ धर्मराज राम ने बताया कि नाला निर्माण के लिए पावर हाउस में जेसीबी से खोदाई का कार्य किया गया। साथ ही नाले पर अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। जिनकी खोखे और दुकानें नहीं हटी हैं उन्हें दो-तीन दिन में भूमि को कब्जा मुक्त करने के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें