फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलडेहरा रोड पर जलभराव, पानी से उठ रही दुर्गंध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। गुलडेहरा रोड पर नालियों के टूटने व जर्जर होने से सड़कों व प्लाटों में गंदा पानी भर गया है। गंदे पानी से दुर्गंध उठ रही है। जिस कारण लोगों को संक्रामक रोग फैलने का डर सता रहा है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

चंदौसी में सीता रोड से जाने वाला गुलडेहरा रोड कैथल गेट तक जाता है। नागरिक इस मार्ग को बाईपास के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं। जिस कारण दिनभर मार्ग पर आवाजाही बनी रहती है। गुलडेहरा रोड पर सड़क किनारे मकान भी बने हैं। सड़कों व नालियों के टूटे व जर्जर होने पर अब जलभराव की समस्या उत्पन्न होने लगी है।
जिस कारण सड़क व खाली प्लाटों में गंदा पानी जमा होने लगा है। जिससे नागरिकों व मोहल्ले लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही गंदे पानी से उठने वाली दुर्गंध से लोगों का घरों रहना दूभर हो गया है। गुलडेहरा रोड के वाशिंदों को अब संक्रामक रोग फैलने का अंदेशा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

घरों के आगे टूटी सड़कों पर जलभराव व नालियों में गंदा पानी रुकने से परेशानी होती है। पानी से उठने वाली दुर्गंध से घरों में रहना मुश्किल हो जाता है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं कराया गया है।
घनदेई, गृहिणी, गुलडेहरा रोड, चंदौसी
चार वर्ष से पहले गुलडेहरा रोड पर सड़क का निर्माण कराया गया है। उसके बाद से सड़क व नालियां जर्जर व क्षतिग्रस्त होना प्रारंभ हो गईं। पिछले दो वर्ष से सड़क व नालियों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। रोड किनारे खाली प्लाटों में भी जलभराव होने से संक्रामक रोग फैलने का खतरा सता रहा है।
विज्ञापन

राजकुमारी, गृहिणी, गुलडेहरा रोड, चंदौसी
ईओ का बयान:
गुलडेहरा रोड टूटी हुई है। इसकी मरम्मत का कार्य प्रस्तावित है। जल्द ही उसे ठीक कराया जाएगा और नाली की मरम्मत भी होगी।
राजकुमार, ईओ चंदौसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें