फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बरेली सराय मोहल्ले के 70 घरों में तीन दिन से नहीं आ रहा पानी, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के मोहल्ला बरेली सराय में तीन दिन से पानी नहीं आ रहा है। पानी न मिलने से लोग परेशान हैं। महिलाओं में रोष है। आक्रोशित महिलाओं ने सोमवार को मोहल्ले में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया और समस्या का समाधान कराए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि नगर पालिका के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई पर कोई सुनवाई नहीं हो सकी। पीने के लिए पानी दूर-दराज से भरकर लाना पड़ रहा है। गर्मी के चलते पानी की जरूरत अधिक है, पर इसे कोई समझने तैयार नही है। नगर पालिका के अधिकारी भी सुन नहीं रहे हैं। महिलाओं ने पानी की आपूर्ति जल्द से जल्द कराने की मांग की है। ताकि गर्मी में परेशान न होना पड़े। प्रदर्शन करने में वालों में किरन अहेरिया, समनिया, रामवती, सोमवती, राज श्री, कुंती, खिलिया, लालकौर, जसोदा आदि रहीं। वहीं, इस मामले में ईओ रामपाल यादव का कहना है कि कोई शिकायत नहीं मिली है। समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें