फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मैंगोबार आइसक्रीम में पानी व बरफी में फैट मिला कम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। मैंगोबार आइसक्रीम में पानी की मात्रा अधिक व बरफी में फैट कम मिला। वहीं, कुट्टू की गिरि समेत साबूदाना व बरफी समेत खाद्य पदार्थों के आठ सैंपल फेल मिले। इसका खुलासा तब हुआ, जब प्रयोगशाला में जांच के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की ओर से बीते दिनों लिए गए खाद्य पदार्थों के आठ सैंपल फेल मिले।सहायक आयुक्त, खाद्य मानवेंद्र सिंह ने बताया कि बीते दिनों खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की ओर से चंदौसी के बिसौली गेट में नरेश अग्रवाल की दुकान से कुट्टू की गिरि समेत संभल के बदायूं दरवाजा में अंकित कुमार की दुकान से साबूदाना व मंडी किशनदास सराय में महफूज की दुकान से बरफी का सैंपल फेल मिला।
विज्ञापन

एसीएफ ने बताया कि इसके अलावा गांव मई में गुलाम मुस्तफा की दुकान से मैंगोबाद आइसक्रीम, बहजोई के नाधौस में सुरेश व राजपुर में गेंदनलाल की दुकान से दूध, पंवासा में किरारी रोड से जितेंद्र की दुकान से आइसक्रीम व बबराला के स्टेशन रोड पर मोहित गोयल की दुकान से अरहर की दाल का सैंपल फेल मिला।

उन्होंने बताया कि दूध में पानी की मिलावट व बरफी में फैट कम मिला। वहीं, कुट्टू की गिरि में नमी मिली। साबूदाना टूटा हुआ मिला। आइसक्रीम में पानी की मात्रा अधिक मिली। साथ ही अरहर की दाल में प्रतिबंधित कलर की मिलावट सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त, खाद्य ने बताया कि सैंपल मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नोटिस जारी कर अपनी बात रखने को कहा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें