फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दिवाली के खानपान ने बिगाड़ी सेहत, बढ़ रहा शुगर लेवल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। दिवाली की रौनक के बीच मिठास लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ने लगी है। त्योहार पर मीठे पकवानों और मिठाइयों का स्वाद जहां खुशियों को बढ़ा रहा है, वहीं शुगर के मरीजों के लिए परेशानी का सबब भी बन गया है। सीएचसी में इन दिनों ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं, चिकित्सक उन्हें सावधानी बरतने और खानपान पर ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं। सीएचसी में हर रोज 400 से 500 के बीच मरीज वायरल फीवर, सर्दी, खांसी-जुकाम और पेट संबंधित पहुंच रहे हैं। इसके अलावा नेत्र संबंधित मरीजों की भी लंबी लाइन हर रोज नेत्र चिकित्सक कक्ष के बाहर लगी रहती है। वहीं, लगभग 50 से ज्यादा ऐसे मरीज सीएचसी की पैथोलॉजी लैब में आ रहे हैं। जिनका ब्लड शुगर का स्तर सामान्य से अधिक रह रहा है। चिकित्सक के अनुसार त्योहार के दौरान खानपान में लापरवाही और मिठाई का अधिक सेवन शुगर लेवल बढ़ने का मुख्य कारण है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. हरवेंद्र सिंह ने बताया कि त्योहार पर लोग खुशी में खानपान का ध्यान नहीं रख पाते। अधिक मात्रा में मिठाई और तले-भुने खाद्य पदार्थ खाने से ब्लड शुगर अचानक बढ़ जाता है, जिससे मरीजों को चक्कर, थकान और कमजोरी महसूस होती है। उन्होंने कहा कि शुगर के रोगियों को त्योहार के दौरान संयम बरतना चाहिए और मिठाई सीमित मात्रा में ही खानी चाहिए।
सीएमएस ने बताया कि शुगर के मरीज नियमित रूप से अपनी दवा लें, मोटे अनाज, सलाद और सादा भोजन का सेवन करें, ताकि कार्बोहाइड्रेट का स्तर नियंत्रित रहे। बताया कि उपवास रखने से भी ब्लड शुगर नियंत्रण में रखने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें