धनारी के गांव दिनौरा में कुए में आया पानी
- फोटो : CHANDAUSI
धनारी। भूगर्भ जलस्तर लगातार घट रहा है। पानी का दोहन खूब हो रहा है। ऐसे में सालों से सूखे पड़े कुएं में अचानक पानी आ जाए, तो यह किसी आश्चर्य से कम नहीं होगा। ऐसा ही कमाल धनारी क्षेत्र के गांव दिनौरा में हुआ।
वहां दस साल से सूखे पड़े कुएं में अचानक से पानी आ गया। देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी है और उसी पानी को पी रहे हैं।
धनारी थाना क्षेत्र के गांव दिनोरा निवासी कल्याण सिंह ने खेत में करीब 35 साल पहले खेतों की सिंचाई करने के लिए कुंआ लगवाया था। लेकिन जल स्तर कम होने के कारण पिछले दस साल से अधिक समय से कुएं में पानी सूख गया था।
मंगलवार को अचानक कुएं में पानी आ गया। कुएं में पानी छह फुट नीचे तक आ गया। ग्रामीण कुएं से बोतल में पानी निकाल कर पी रहे हैं। इसको लेकर क्षेत्र में खूब चर्चा है।