फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गलत तरीके से मतदाता सूचियों से कटवाए जा रहे मतदाताओं के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। एसआईआर के बाद मतदाता सूचियों में सही मतदाताओं का नाम काटने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को सपा के पदाधिकारी डीएम से मिले। वहीं, पदाधिकारियों की ओर से एडीएम सौरभ पांडेय को ज्ञापन भी दिया गया।
विज्ञापन

पदाधिकारियों का कहना था कि फॉर्म संख्या-7 ऑनलाइन व्यवस्था से प्राप्त किए जाएं। जिस व्यक्ति की ओर से फॉर्म संख्या-7 प्रस्तुत किया जाता है, तो उसके लिए एक रजिस्टर बनाकर उसका नाम, पता व मोबाइल नंबर फोटो समेत अंकित किया जाए और उस पर नाम के सम्मुख हस्ताक्षर कराए जाएं, जिससे फर्जी हस्ताक्षर कर कोई भी व्यक्ति फॉर्म संख्या-7 जमा न कर सके। पूरे मामले में गंभीरता दिखाते हुए फर्जी रूप से भरे गए फॉर्म संख्या-7 निरस्त कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी व जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार समेत सददाम कुरेशी, साजिद कुरेशी, निसार अहमद, मुकेश यादव, होराम सिंह, लाईक सिंह, अशोक राणा, मनीष यादव, कमल शर्मा व विमलेश कुमारी आदि के नाम हैं।
विज्ञापन


संभल विधायक ने भी लिखा पत्र

बहजोई। संभल विधायक इकबाल महमूद की ओर से भी जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिया गया है। इसमें विधायक ने कहा है कि विधानसभा संभल के मतदाताओं की ओर से संज्ञान में लाया गया है कि कुछ व्यक्तियों की ओर से मतदाता सूचियों से फॉर्म संख्या-7 बीएलओ को देकर मतदाताओं के नाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है। इस पर गंभीरता दिखाते हुए कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें