फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 5000 किलोमीटर की यात्रा कर जैन मंदिर पहुंचा रथ, हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शहर के मोहल्ला ठेर मेंं स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें गुजरात के अहमदाबाद से चलकर 5000 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर भगवान का रथ पहुंचा तो जैन समुदाय के लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

मंगलवार को रथ के पहुंचने पर मंदिर में जलाभिषेक, शांति धारा, वक्तांबर श्रोत पाठ एवं रथ पर आचार्य श्री के पद चिन्हों का प्रक्षालन किया। जिसके बाद आरती की गई। इसे नगर में भ्रमण भी कराया। संदीप जैन शास्त्री ने बताया कि यह रथ अहमदाबाद गुजरात से चला। महाराज विद्या सागर के आशीर्वाद से भारत परिक्रमा पर रथ निकला हुआ है। अभी यह राजस्थान, मध्य प्रदेश से होकर उत्तर प्रदेश में प्रारंभ हुआ है। यह असम, गुवाहाटी और नेपाल तक भ्रमण करेगा। यह रथ यात्रा वर्ष 2024 में शुरू हुई थी। यात्रा तीन साल तक चलेगी। अभी तक 5000 किलोमीटर का सफर कर लिया है।
बताया कि रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में जैन धर्म को आगे बढ़ाना और जैन धर्म के प्रति समाज के अन्य वर्गों को जागरूक करना है। इस दौरान वीरेंद्र जैन, नरेंद्र जैन, नलिन जैन, राजीव जैन, संजय जैन टीटू, नगर हिंदू सभा के अध्यक्ष कमलकांत तिवारी, सुनील सराफ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें