फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से गुस्साए ग्रामीण, उपकेंद्र में तोड़फोड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटौती की जानकारी करने आए ग्रामीणों ने मंगलवार रात बिजली उपकेंद्र में तोड़फोड़ की और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। रजपुरा बिजलीघर के जेई ने बुधवार शाम पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जबकि पुलिस का कहना है कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव हिरौनी स्थित बिजली उपकेंद्र पर बिजली की कटौती की जा रही है। मंगलवार रात थाना क्षेत्र के गांव रजावली निवासी छह लोग बिजली उपकेंद्र पर आए और कटौती के बारे में जानकारी की। यहां मौजूद कर्मचारियों ने ऊपर से ही कटौती की जाने का हवाला दिया। आरोप है कि इस पर ग्रामीण भड़क गए और मारपीट करनी शुरू कर दी। जेई दीपक कुमार का आरोप है कि आरोपियों ने कंट्रोल रूम में तोड़फोड़ की। पुलिस को सूचना दी तो आरोपी भाग गए।
हमें कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी। जेई ने सूचना दी है, लेकिन थाने नहीं आए हैं। - कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी, रजपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें