फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों का रात में सिबौरा बिजलीघर पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। अघोषित बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार की रात करीब 11 बजे सिबौरा बिजलीघर पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। बिजलीघर पर तैनात कर्मचारियों के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए और वापस लौट गए।
विज्ञापन

डिडौली क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार की रात बिजली गई तो ग्रामीण एकत्र होकर सिबौरा बिजलीघर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले तीन-चार दिनों से शाम ढलते ही बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। जानकारी करने पर बिजली कर्मचारी कभी ब्रेकडाउन तो कभी ऊपर से कटौती का हवाला देकर फोन काट देते हैं। भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि देर रात बिजली आने के बाद भी पूरी रात आंख-मिचौली का सिलसिला जारी रहता है। इससे बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों की दिनचर्या और घरेलू कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही बिजली उपकरण खराब होने का भी डर बना रहता है। ग्रामीणों ने विभाग से नियमित और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन

सिबौरा बिजलीघर पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार रोस्टर के तहत बिजली कटौती की जा रही है। बताया कि ऊपर से आपूर्ति मिलने पर क्षेत्र की सप्लाई बहाल कर दी जाती है। अधिशासी अभियंता निखिल वर्मा ने बताया कि ओवरलोड की वजह से इमरजेंसी कटौती की जाती है। इसके अलावा लोगों को रोस्टर के अनुसार ही आपूर्ति दी जा रही है। इस मौके पर राजीव, सचिन, अमित कुमार, कालू सिंह, मोनू सिंह, राजकुमार, धर्मेंद्र, पप्पू व निखिल आदि मौजूद रहे।
...
जोया क्षेत्र में चार घंटे की कटौती
अमरोहा/ जोया। उमसभरी गर्मी में बिजली कटौती से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर से लेकर गांव तक बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। बुधवार को कलक्ट्रेट बिजलीघर से जुड़े कई मोहल्लों में बिजली आंख-मिचौली करती रही। जोया में तीन घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में चार घंटे की कटौती की गई। आए दिन बिजली की समस्या बढ़ रही है। शहर में भी दिन रात बिजली की बार-बार ट्रिपिंग लोगों की परेशानी का सबब बन रही है।
विज्ञापन

...............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें