फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म कर वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रजपुरा थाना पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को पीड़ित किशोरी की नानी ने बताया कि नातिन उनके घर रहती है। कुछ दिनों पहले किशोरी खेतों से पशुओं का चारा लेने के लिए गई थी। आरोप है कि इस दौरान गांव निवासी दो युवक पहुंचे और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और अब सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पीड़ित का कहना है कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने की जानकारी हुई तो किशोरी से पूछताछ की। इसके बाद पूरी घटना की जानकारी मिली। कार्यवाहक थाना प्रभारी चंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बबलू और धर्मवीर कश्यप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें