फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से वैन पलटी, महिला सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़(संभल)। थाना क्षेत्र के बिलारी-आसफपुर मार्ग पर बुधवार की दोपहर मारुति मैन व ट्रैक्टर की टक्कर से वैन पलट गई। हादसे में वैन में सवार महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। जबकि वैन में आठ लोग सवार थे। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया। राहगीरों ने वैन से घायलों को निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जनपद मुरादाबाद के थाना बिलारी के गांव स्योंडारा निवासी राकेश सिंह के भाई जितेंद्र का रिश्ता बदायूं जनपद के थाना बिसौली के गांव पिनारा से तय हुआ था। बुधवार की दोपहर राकेश अपने परिवार के आठ लोगों के साथ वैन में सवार होकर गोद भराई की रस्म अदा करने आसफपुर स्थित पुल वाले मंदिर पर जा रहे थे। जब वैन बिलारी-असफपुर मार्ग स्थित भूड़ी चौराहे के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने वैन में टक्कर मार दी। घटना के बाद वैन सड़क पर पलट गई और चीख-पुकार शुरू हो गई।
राहगीरों ने वैन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। हादसे में दानवती पत्नी रामवीर, राकेश पुत्र गजराम सिंह, जितेंद्र पुत्र गजराम घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें