चंदौसी। ओपीजीएम स्कूल में हाईस्कूल की कंपार्टमेंट परीक्षा के प्रवेश न होने पर छात्र अभिभावक व भाकियू पदाधिकारियों के साथ स्कूल पहुंच गए। प्रवेश को लेकर प्रधानाचार्य से नोकझोंक हुई। उन्होंने स्कूल गेट पर प्रदर्शन भी किया। प्रवेश का समय निकल जाने पर प्रधानाचार्य ने सीबीएसई कार्यालय दिल्ली से अनुमति के बाद प्रवेश मिलने की संभावना जताई।
चंदौसी के महानंदन कॉलोनी निवासी राजेेंद्र सिंह का बेटा मोहित कुमार ओपीजीएस स्कूल में कक्षा दस का छात्र था। वर्ष 2023- की परीक्षा मेें कंपार्टमेंट आ गई थी। कंपार्टमेंट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बावजूद गणित विषय में कम अंक रह गए। छात्र पिछले करीब दस दिनों से स्कूल के चक्कर लगा रहा है। पर उसको प्रवेश नहीं दिया गया। छात्र की शिकायत पर परिजन व भाकियू पदाधिकारी स्कूल पहुंच गए। वहां प्रधानाचार्य के प्रवेश करने में असमर्थता जताने पर भाकियू पदाधिकारियों की नोकझोंक हुई। इसके बाद भाकियू पदाधिकारी बाहर आ गए और स्कूल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर छात्र, उसके परिजन, भाकियू पदाधिकारी कौशल क्रांतिकारी, आशु चौहान, रजत यादव, राशिद खान, जसवीर दिवाकर, सलमान, विकास यादव, रामेश्वर यादव, रोहित, उमेश कुमार आदि रहे।
कंपार्टमेंट की परीक्षा के बाद छात्र प्रवेश लेने देरी से आया है। विद्यालय में प्रवेश की एनओसी जा चुकी है। अब छात्र के प्रवेश को लेकर सीबीएसई बोर्ड से स्वीकृति ली जाएगी। स्वीकृति मिलने पर ही प्रवेश की संभावना है।