फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तीनों में था प्रेम..मैं भी आ रहा हूं, सभी को राम-राम लिख दे दी जान, 10 घंटे में दो भाइयों ने की आत्महत्या

Fri, 29 Dec 2023 01:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल के धनारी इलाके में दो भाइयों ने फंदे से लटकर जान दे दी। तीसरे ने भी आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन उसे बचा लिया गया। पुलिस मौके पर पहुंच परिजनों से घटना की जानकारी ले रही है।
विज्ञापन
दो भाइयों की मौत के बाद गांव में पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल जिले के धनारी थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में परिवारिक कलह में दो सगे भाइयों ने अलग-अलग समय और अलग-अलग स्थानों पर फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। तीसरे को फंदे पर लटकते समय परिजनों ने बचा लिया। उसकी हालत गंभीर है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


यह घटना गांव औरंगाबाद निवासी विजय सिंह के घर की है। तीन बेटों के पिता विजय सिंह ने बताया कि सबसे बड़ा बेटा मुनीश (25) चंडीगढ़ में मूंगफली का ठेला लगाता था। मझला ब्रजेश (22) व सबसे छोटा पान सिंह (20) गांव में ही रहकर खेती-मजदूरी करते थे। पिता विजय सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार की सुबह उनकी पत्नी बतासो ने चाय बनाई थी।

चाय बेस्वाद लगने पर गुस्से में उन्होंने बतासो के ऊपर प्याला फेंक दिया। इससे छोटा बेटा पान सिंह उन पर भड़क गया। उन्होंने पान सिंह को भी डांटा तो वह नाराज होकर वह से बाहर निकल गया। दोपहर बाद तक न लौटने पर तलाश की। शाम करीब 4.30 बजे पान सिंह का शव जंगल में पेड़ से बंधे फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन


भाई की आत्महत्या की जानकारी से दुखी होकर ब्रजेश ने घर में ही खुद को कमरे में बंद कर लिया। भीतर रखी अनाज की बड़ी कुठिया के कुंडे में रस्सी बांधकर गले में फंदा कस लिया। घर की महिलाओं ने ऐसा देख शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा।

गंभीर हालत में उसका संभल के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। चंडीगढ़ में मौजूद विजय सिंह के सबसे बड़े बेटे मुनीश को फोन पर भाइयों के बीमार होने की सूचना दी गई। वह ट्रेन से गांव के लिए चल दिया। बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे वह धनारी स्टेशन पर उतरा।


इस बीच किसी ग्रामीण ने एक भाई की आत्महत्या और दूसरे की खुदकुशी की कोशिश की जानकारी दे दी। इससे आहत मुनीश ने रेलवे स्टेशन के पास छोइया नदी के पुल के नीचे फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। लोगों का कहना है कि जान देने से पहले मुनीश ने अपनी हथेली पर तीनों भाइयों के आपसी प्रेम के बारे में लिखा भी था लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही अंत्येष्टि कर दिए जाने से बात स्पष्ट नहीं हो सकी।

पारिवारिक कलह के चलते तीन भाइयों ने आत्मघाती कदम उठाया था। दो की मौत हो गई तथा तीसरे का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है। - कुलदीप सिंह, एसपी संभल
विज्ञापन


 

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें