चंदौसी। नगर के मुंसिफ रोड स्थित चंदौसी बाल विद्या मंदिर में चल रहे खेल सम्मेलन में बृहस्पतिवार को खो खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न कक्षाओं की बालिकाओं ने हाउस में विभाजित कर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
खो खो का पहला मुकाबला कक्षा चार के नेहरु हाउस और कक्षा पांच की शास्त्री हाउस के बीच हुआ। जिसमें नेहरु हाउस ने विजय हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरा मुकाबला कक्षा छह से आठ की बालिकाओं के इंदिरा व टैगोर हाउस के बीच हुआ। जिसमें टैगोर हाउस ने जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। इन्हीं कक्षा के नेहरु व शास्त्री हाउस के बीच हुए मुकाबले में नेहरु हाउस फाइनल में पहुंची।
फाइनल मुकाबला नेहरु और टैगोर हाउस के बीच हुआ। इसमें नेहरु हाउस ने जीत हासिल की। कार्यक्रम में विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक सुधांशु रस्तोगी, श्रुति अग्रवाल, ममता नागर, सत्येंद्र यादव, डिंपल रानी, ऋतु सक्सेना, निहारिका सिंह, मनमोहन सक्सेना, ममता मेहता आदि मौजूद रहे।