फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पूर्व सपा विधायक के घर से 50 लाख का कैश चोरी, बेटी की शादी में गए हुए थे परिजन

Thu, 15 Jul 2021 01:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

पूर्व विधायक राम खिलाड़ी यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 जुलाई की रात उनकी बेटी की शादी थी। कस्बे के निकट एक बैंकट हॉल में पूरा परिवार शादी में शामिल होने गया हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के गुन्नौर, कस्बा बबराला में पूर्व सपा विधायक रामखिलाड़ी यादव के घर से 50 लाख रुपए का बैग चोरी हो गया है। विधायक ने चोरी की तहरीर कोतवाली गुन्नौर पुलिस को दी  है।

विज्ञापन

 
पूर्व विधायक राम खिलाड़ी यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 जुलाई की रात उनकी बेटी की शादी थी। कस्बे के निकट एक बैंक्वेट हॉल में पूरा परिवार शादी में शामिल होने गया हुआ था। रात करीब तीन बजे उसकी पुत्रवधू व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति यादव किसी काम से घर पहुंची, तो तीसरी मंजिल पर उनके कमरे का ताला टूटा मिला।

अंदर सेफ का ताला भी टूटा हुआ था। उसमें रखा 50 लाख रुपए की नगदी का बैग गायब था। पूर्व विधायक के घर से चोरी की सूचना पर पुलिस व परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर फॉरेंसिक टीम व पुलिस ने मौका मुआयना किया है। 
विज्ञापन


एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि पूर्व विधायक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया चोरी की घटना उनके किसी परिवार या परिचित सदस्य के द्वारा की जानी प्रतीत हो रही है। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही 50 लाख रुपए का कैश कहां से आया, इसकी जांच के लिए आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें