फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमी के साथ इश्क लड़ा रही थी विवाहिता, पति को पता चला तो पहुंच गई थाने, कहा- प्रेमी के साथ करवाओ शादी

Fri, 19 Jan 2024 12:38 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

कैलादेवी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी करीब डेढ़ साल पहले रजपुरा निवासी से हुई। शादी के कुछ समय बाद ही विवाहिता दूसरे युवक से फोन पर बातचीत करने लगी। इसकी जानकारी पति को हुई तो उसे महिला के मायके वालों को यह बात बता दी। इससे नाराज होकर महिला थाने पहुंच गई और प्रेमी से शादी करने की जिद करने लगी। 
विज्ञापन
प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी शादीशुदा महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी विवाहिता कैलादेवी थाने की पुलिस चौकी सौंधन में पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने विवाहिता के परिजनों को मौके पर बुलाया। इस दौरान जानकारी सामने आई कि विवाहिता बुधवार की देर रात किसी समय प्रेमी के साथ चली गई थी। विवाहिता के पति ने रजपुरा थाने में तहरीर दी हुई है।

विज्ञापन


रजपुरा थाना पुलिस सौंधन पुलिस चौकी पहुंची और विवाहिता व उसके प्रेमी को लेकर थाने चली गई। महिला प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी है। देर रात तक परिजन महिला को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन उसने प्रेमी से शादी करने की जिद नहीं छोड़ी। ग्रामीणों ने बताया कि कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी 20 महीने पहले रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी।

शादी के कुछ समय बाद ही कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से फोन पर बात होने लगी। इसकी जानकारी पति और उसके परिजनों को हुई तो उन्होंने महिला के मायके वालों को जानकारी दी। इसके बाद महिला की बात प्रेमी से होनी बंद हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि महिला कुछ दिनों से मायके में रह रही थी।
विज्ञापन


दो दिन पहले ही ससुराल गई थी। बुधवार की रात किसी समय प्रेमी के साथ चली गई। इसकी तहरीर महिला के पति ने रजपुरा थाने में दी थी। बृहस्पतिवार को महिला प्रेमी को साथ लेकर सौंधन पुलिस चौकी पहुंची और शादी कराने की जिद करने लगी। पति के साथ रहने को तैयार नहीं है।

रजपुरा थाना प्रभारी अमृत लाल ने बताया कि महिला और उसके प्रेमी को थाने में बैठा रखा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें