फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : संभल की जामा मस्जिद पर होगा सफेद, हरा और सुनहरा रंग ... यूट्यूबर हर्षा रिछारिया ने कहा भगवा भी हो

Mon, 17 Mar 2025 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

Harsha Richhariya Sambhal Visit: इस बीच महाकुंभ से चर्चा में आई यूट्यूबर हर्षा रिछारिया ने  संभल में कहा है कि विवादित स्थल पर भगवा रंग होना चाहिए।
विज्ञापन
संभल में हर्ष रिझारिया का स्वागत... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Harsha Richariya News: उच्च न्यायालय के आदेश पर जामा मस्जिद की पुताई भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ( एएसआई) ने शुरू करा दी है। रविवार की सुबह नौ बजे एएसआई की टीम पेंटर के साथ मस्जिद पहुंची और मस्जिद के पिछले हिस्से में सफाई व पुताई का काम शुरू कराया।

विज्ञापन


सफेद, हरे और सुनहरे रंग से जामा मस्जिद की पुताई करवाई जा रही है। इस बीच महाकुंभ से चर्चा में आई यूट्यूबर हर्षा रिछारिया ने  संभल में कहा है कि विवादित स्थल पर भगवा रंग होना चाहिए। जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट ने बताया कि एएसआई ने 10 लोग पुताई के लिए लगाए हैं।

बाहरी हिस्से से पुताई कराई जा रही है। बताया कि पुताई के बाद सजावट का काम कराया जाएगा। जामा मस्जिद कमेटी के सदर ने कहा कि हर वर्ष रमजान के महीने में जामा मस्जिद की पुताई और सजावट होती रही है। इसको लेकर इस बार एएसआई से अनुमति मांगी थी, लेकिन अनुमति नहीं मिली तो उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। इसके बाद उच्च न्यायालय ने पुताई व सजावट का आदेश दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढें : Sambhal Jama Masjid: एएसआई की टीम आई और फिर लौट गई, नहीं शुरू हुआ जामा मस्जिद की पुताई का काम

इसी क्रम में यह पुताई एएसआई द्वारा कराई जा रही है। सोमवार से पुताई के लिए पेंटर की संख्या बढ़ाई जा सकती है। जिससे जल्द ही पुताई का काम पूरा हो सके। इसकी निगरानी एएसआई द्वारा की जा रही है।

हर्षा रिछारिया ने कहा, विवादित स्थल पर भगवा रंग होना चाहिए
महाकुंभ से चर्चा में आईं यूट्यूबर भोपाल की हर्षा रिछारिया रविवार को संभल पहुंंची। उनका विहिप के कार्यालय पर स्वागत किया गया। उन्होंने पदाधिकारियों को तिलक भी किया। हर्षा रिछारिया महाकुंभ 2025 में महामंडलेश्वर कैलाशानंदगिरी जी महाराज की शिष्या के रूप में रथ पर दिखाई दी थीं। संभल में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यहां के लोग पत्थर मारते हैं। उनके बारे में क्या ही कहा जाए। सनातनी अपना हक ले रहे हैं तो सभी राजनीतिक दलों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


यह भी पढें : Harsha Richhariya: इन वजहों से परेशान महाकुंभ में वायरल हुई हर्षा बाबा महाकाल की शरण में पहुंची, दो घंटे बिताए

हर्षा रिछारिया ने कहा कि विवादित स्थल पर भगवा रंग होना चाहिए। सनातनी यही मांग कर रहे हैं। मालूम हो बृहस्पतिवार को हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने जामा मस्जिद की पुताई सफेद रंग से कराने की मांग की थी। साथ ही कहा था कि यदि हरा रंग भी पुताई में शामिल है तो भगवा रंग भी किया जाए। या हरा रंग शामिल नहीं किया जाए। हर्षा रिछारिया ने 46 साल बाद खुले कार्तिकेय शिव मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना भी की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें