मुरादाबाद। दिल्ली रोड बिजली से जुड़े इलाकों में सोमवार को सुबह 10:30 से दोपहर तीन बजे तक बिजली गुल रहेगी। टाउन-3 फीडर की लाइन की गार्डिंग का काम किया जाएगा। इस कारण विद्युत निगम ने शटडाउन लिया है। इसके कारण गागन, दिल्ली रोड, नया गांव, आंबेडकर नगर में बिजली सप्लाई नहीं होगी। इसके अलावा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कार्यों के कारण आशियाना व अवंतिका कॉलोनी में शटडाउन लिया गया है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि इन कॉलोनियों में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं होगी। विद्युत निगम ने लोगों से सहयोग की अपील की है। ब्यूरो