संभल जिले में एक मामला सुनकर पुलिस के अफसर भी चकरा गए। दरअसल एक विधवा महिला अपने जेठ के साथ रहने लगी थी। जेठानी से उसका मनमुटाव हुआ तो उसने संपत्ति की मांग कर दी। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। तब जेठानी ने उसे पति के साथ रहने की इजाजत दे दी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बहजोई में जेठ के साथ रह रही विधवा ने संपत्ति में हिस्सा मांगा और विवाद पुलिस परामर्श सुलह समझौता केंद्र पहुंचा। तब फैसला लेते हुए विधवा देवरानी को जेठानी ने पति के साथ रहने की इजाजत दी। काउंसलर लवमोहन वार्ष्णेय एडवोकेट ने बताया कि रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस परामर्श सुलह समझौता केंद्र पर काउंसिलिंग के दौरान ऐसा मामला आया।
विज्ञापन
बताया कि महिला विधवा होने के बाद जेठ के साथ रहने लगी। बाद में जेठानी से मनमुटाव होने पर उसने जेठ की संपत्ति में हिस्सा मांगा। इसके बाद विवाद पुलिस परामर्श केंद्र तक पहुंच गया। यहां काउंसिलिंग के बाद जेठानी अपनी देवरानी को साथ रखने के लिए राजी हो गई और अपने साथ ले गई।
इस तरह मामले का निस्तारण हो गया। वहीं दूसरी ओर महिला सेल प्रभारी इंस्पेक्टर पूनम आनंद की देखरेख में हुई काउंसिलिंग में 12 परिवारों को मिलाया गया। काउंसिलिंग में 57 मामले सुनकर 25 पत्रावलियों को निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
वहीं विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन होने व आवेदक की ओर से बल न देने पर 11 पत्रावलियों को बंद किया गया। वहीं 2 मामलों में विधिक कार्रवाई की संस्तुति की गई। इस बीच काउंसलर पूनम अरोरा समेत बबीता शर्मा, श्वेता गुप्ता व सीमा आर्य आदि रहे।
महिला को दानपात्र से पैसा चुराते पकड़ा
कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में मंदिर के दान पत्र से पैसा चुरा रही महिला को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। बाबेपुर गांव के मंदिर में ग्रामीणों ने एक महिला को दानपात्र से पैसे चुराते हुए पकड़ लिया। मौके पर उपस्थित लोगों ने उसे पकड़ लिया।
महिला गांव में अपने रिश्तेदार के घर आई हुई है। वह मूल रूप से फैलगंज बेहटा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। महिला मानसिक रूप से कमजोर बताई जाती है। ग्रामीणों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।