फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP:  पूर्व सीएम अखिलेश शोक संवेदना व्यक्त करने कल पहुंचेंगे संभल, सपा सांसद बर्क के परिजनों से करेंगे मुलाकात

Tue, 05 Mar 2024 10:08 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कल संभल के दौरे पर रहेंगे। वह सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के निधन पर शोक संवेदना जताने के लिए पहुंच रहे हैं। वह बर्क के मिलने के साथ ही जिले में करीब डेढ़ घंटा रहेंगे। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को संभल आएंगे। वह सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। पुलिस प्रशासन को उनका प्रस्तावित कार्यक्रम मिल गया है। वह हेलीकॉप्टर से आएंगे। होली सुफ्फाह स्कूल में हेलीपैड बनाया जाएगा। इसके बाद वह सांसद डॉ. बर्क के आवास पर पहुंचेंगे।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री संभल आ रहे हैं। उनका कार्यक्रम आ गया है। हेलीपैड होली सुफ्फाह स्कूल में बनाया जाएगा। मंगलवार को हेलीपैड तैयार हो जाएगा। कुंदरकी के विधायक व सांसद डॉ. बर्क के पोते जियाउर्रहमान बर्क से कार्यक्रम को लेकर बातचीत हो गई है।

करीब डेढ़ घंटा संभल में रहने का कार्यक्रम आया है। इस दौरान वह सांसद डॉ. बर्क के परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

27 फरवरी को हुए था डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का निधन

संभल लोकसभा सीट से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का 27 फरवरी को निधन हो गया था। वह 93 वर्ष के थे। गुर्दे में तकलीफ के कारण वह पिछले कई दिनों से मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। समाजवादी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए डॉ. बर्क को सपा संभल सीट से फिर उम्मीदवार घोषित कर चुकी थी।

विज्ञापन


पांच बार सांसद रहे डॉ. बर्क ने दो बार संभल संसदीय सीट से जीत हासिल की थी, जबकि इससे पहले तीन बार वह मुरादाबाद लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए थे। इसके अलावा संभल विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक और एक बार प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे थे।

उनके पोते जियाउर्रहमान बर्क मुरादाबाद की कुंदरकी सीट से सपा विधायक हैं। अल्पसंख्यक वर्ग की राजनीति में तीखे बयानों के लिए पहचाने जाने वाले डॉ. बर्क बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक भी रहे थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें