फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सिंचाई करने गए किसान की करंट लगने से मौत

Wed, 01 Jun 2022 03:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बछरायूं

सार

बुधवार सवेरे पांच बजे राजपाल उम्र 60 साल अपने खेत पर फसल की सिंचाई के लिए गए थे। यहां ट्यूबवेल का तार टूटा हुआ पड़ा था। जिसकी चपेट में आकर करंट लगने के चलते बुजुर्ग राजपाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बछरायूं के खेत पर सिंचाई करने गए बुजुर्ग किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक का छोटा पुत्र जब खेत पर पहुंचा तो घटना का पता चला। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


घटना थाना क्षेत्र के गांव चौखट की है। यहां राजपाल सिंह का परिवार रहता है। उनके दो पुत्र हैं। सवेरे पांच बजे राजपाल उम्र 60 साल अपने खेत पर फसल की सिंचाई के लिए गए थे। यहां ट्यूबवेल का तार टूटा हुआ पड़ा था। जिसकी चपेट में आकर करंट लगने के चलते बुजुर्ग राजपाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घर नहीं पहुंचने पर स्वजनों को चिंता हुई तो छोटा पुत्र बंसी खेत पर पहुंचा और उसने अपने पिता का शव यहां देखा। जिसे देख कर उसकी चीख निकल गई। सूचना पर अन्य स्वजन भी रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक का गंगा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें