यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राएं
- फोटो : संवाद
चंदौसी के चुन्नी मोहल्ला निवासी चंदौसी इंटर कॉलेज के छात्र सुदर्शन कुमार ने यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में आठवां और जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया है। सुदर्शन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और अध्यापकों को दिया है।
इंटर की परीक्षा में प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त करने वाले सुदर्शन ने हाईस्कूल की परीक्षा में भी 93.5 प्रतिशत अंक पाकर जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया था। उनका कहना है कि वह स्कूल से अलग सात से आठ घंटे घर पर स्वयं अध्ययन करता था।
हर विषय को अलग -अलग समय दिया था। कोचिंग की मदद ली। इसके अलावा यू-ट्यूब से भी पढ़ाई की। हालांकि उसके पास खुद का मोबाइल नहीं है। पढ़ाई के समय वह अपने बड़े भाई का मोबाइल उपयोग करते थे। अधिकतर सोशल मीडिया से दूर रहते हैं।
मनोरंजन के लिए वह फिल्म भी देखते हैं। वह आगे जेईई-मेंस और यूपीएससी की तैयारी करना चाहते हैं। सुदर्शन के पिता जगदीश शरण फुटवीयर की दुकान चलाते हैं। मां ऊषा देवी गृहिणी है। उन्हें परिवार में शुरू से ही शिक्षा का माहौल मिला है।
बड़ा भाई मयंक गणित से बीएससी है। बहन डोली राजनीति शास्त्र से एमए और दूसरी बहन मुजफ्फरपुर में शिक्षिका हैं। वह परिवार में सबसे छोटे हैं।
यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राएं
- फोटो : संवाद
सफलता के टाइम टेबल के साथ तैयारी जरूरी : कृष्णा
संभल के गांव भवालपुर स्थित एलएफ एकेडमी के छात्र कृष्णा राना ने यूपी बोर्ड इंटर में 95.80 प्रतिशत अंक लेकर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। कृष्णा राना के पिता अशोक कुमार, माता नीलम देवी दोनों शिक्षक हैं। प्रियांशु का सपना आईआईटी इंजीनियर बनना है।
प्रियांशु ने बताया कि उन्होंने हाल में जेईई- मेंस की परीक्षा थी, उसमें 91 फीसदी अंक आए हैं। कहा कि सफलता के लिए अपने कमजोर विषय को टाइम टेबल के साथ तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि कुछ ट्यूशन जरुर ली थी और भाई के मोबाइल पर यू-ट्यूब पर कठिन की मदद भी ली थी।
यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राएं
- फोटो : संवाद
यू-ट्यूब का सही से करें इस्तेमाल : प्रियांशु
संभल के गांव भवालपुर स्थित एलएफ एकेडमी के छात्र प्रियांशु ने यूपी बोर्ड 94.80 अंक प्राप्त कर जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। प्रियांशु के पिता प्राइवेट इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं और माता गृहणी हैं। प्रियांशु एनडीए की परीक्षा देने के लिए बाहर गए हुए हैं।
फोन पर हुई वार्ता में बताया कि वह आईआईटी इंजीनियर बनना चाहते हैं और उसकी तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा की तनाव बिल्कुल न लें। मन लगाकर और लक्ष्य बनाकर पढाई करें।
मेरे मुताबिक पढाई के लिए कमजोर विषय को अधिक समय दें। सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करें। मैंने अपनी शंकाओं का समाधान यू-ट्यूब के माध्यम से किया। मेरे पास मोबाइल नहीं है, पर पिता के फोन का इस्तेमाल करता था।
यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राएं
- फोटो : संवाद
इंटर में जिले का रिजल्ट 85.94%
यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट और हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम मेधावियों के लिए सुखद रहा है। इंटरमीडिएट में यूपी टॉप 10 में जहां चंदौसी इंटर कॉलेज के सुदर्शन ने 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में आठवें स्थान आैर जिला टॉप किया है।
वहीं हाईस्कूल में हिमांशु कुमार ने 95.67 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया है। जिले में इंटरमीडिएट में 22946 छात्र-छात्रा पंजीकृत थे। इसमें 21755 ने परीक्षा दी। इसमें 18697 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। इस बार 85.94 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं।
वहीं हाईस्कूल में 27789 छात्र-छात्रा पंजीकृत थे। जिसमें 26083 ने परीक्षा दी और 22889 उत्तीर्ण हुए हैं। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 87.75 प्रतिशत रहा है। यह परीक्षण परिणाम पिछले वर्ष के मुकाबले कमजोर रहा है। वर्ष 2023 में इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 88.42 प्रतिशत रहा था। जबकि हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 96.46 प्रतिशत रहा था।
यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राएं
- फोटो : संवाद
जनता कृषक इंटर कॉलेज के मेधावी भी छाए
पवांसा में स्थित पंडित रामप्रसाद शर्मा जनता कृषक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी यूपी बोर्ड की परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता पाई है। परीक्षा परिणाम के बाद विद्यालय में मेधावियों को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की गई।
प्रधानाचार्य डॉ. झनकार सिंह ने बताया कि हाईस्कूल के छात्र राजकुमार ने 88.66 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय टॉप किया है। हाईस्कूल के छात्र राहुल ने 80 प्रतिशत और दिप्ती राघव ने 77.33 प्रतिशत अंक पाए हैं। वहीं इंटरमीडिएट की छात्रा पल्लवी राघव ने 86.4 प्रतिशत अंक पाए हैं।
वह इंटरमीडिएट की टॉपर हैं। उनके अलावा शिवानी यादव ने 86 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में दूसरा स्थान हासिल किया है। पीयूष गौतम 77.8 प्रतिशत अंकर पाकर तीसरे स्थान पर रहे हैं। विद्यालय के स्टाफ ने मेधावियों की सफलता पर खुशी जाहिर की है।
यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राएं
- फोटो : संवाद
श्री बाला जी इंटर कॉलेज के मेधावियों ने मारी बाजी
यूपी बोर्ड इंटर और हाईस्कूल में पवांसा स्थित श्री बाला जी इंटर कॉलेज के मेधावी भी छा गए। कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त कर जिले और स्कूल का नाम रोशन किया है। इंटरमीडिएट में खुशी खानम ने 82.2 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान पाया है।
दूसरे स्थान पर सुमय्या राशिद ने 80.4 प्रतिशत अंक पाए हैं। तीसरे स्थान पर रहीं जूबिया ने 79.4 प्रतिशत अंक पाकर सफलता पाई है। हाईस्कूल में रजत ने 90.33 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान पाया है। अंजलि ने 87.33 अंक पाकर दूसरा और शिवि ने 84.5 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान पाया है। विद्यालय के स्टाफ ने इन मेधावियों को शुभकामनाएं दी हैं।
यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राएं
- फोटो : संवाद
हरिओम भी बनना चाहते हैं इंजीनियर
हाईस्कूल में जिले में दूसरे स्थान पर रहे गांव फत्तेहपुर भाऊ निवासी हरिओम भी इंजीनियर बनना चाहते हैं। हरिओम ने बताया कि वह तीन से चार घंटे प्रतिदिन पढ़ाई करते थे। जिससे उसे सफलता मिली है। पिता किसान हैं और परिवार में मां राजवाला देवी के अलावा एक भाई और एक बहन हैं। उन्होंने बताया कि वह सबसे छोटे हैं। परिवार पढ़ाई में पूरी मदद करता है।
यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राएं
- फोटो : संवाद
अब आगे की पढ़ाई पूरी कर इंजीनियर बनने का सपना है। इसी को ध्यान में रखते हुए मेहनत और लगन से पढ़ाई की। जिसका उन्हें फल भी मिला। कोई भी कार्य बड़ा नहीं होता है। असफल होने पर कभी हताश नहीं होना चाहिए। मेहनत का फल आज नहीं तो कल अवश्य मिलता है। आगे भी मेहनत से पढ़ाई जारी रख सपना पूरा करने का प्रयास करूंगा।
यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राएं
- फोटो : संवाद
व्यवसाय में रूचि रखते हैं सागर गुप्ता
मोहल्ला ठेर निवासी सागर गुप्ता ने जिले में हाईस्कूल में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वह व्यवसाय में रूचि रखते हैं। उनके पिता संजय गुप्ता जनरल स्टोर चलाते हैं। सागर गुप्ता ने बताया कि उन्होंने मोबाइल से गणित और विज्ञान के सवालों को खूब समझा है। मोबाइल काफी उपयोगी रहा है।
बताया कि वैसे तो वह प्रतिदिन 4-5 घंटे पढ़ाई करते हैं लेकिन मोबाइल का उपयोग भी काफी मददगार रहा। उन्होंने बताया कि यदि मेहनत और लगन से प्रयास किया तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है। उन्होंने ये कभी नहीं सोचा था कि उनका जिले में तीसरा स्थान आएगा।
उन्होंने मेहनत की और उसका फल सबके सामने है। उनकी सफलता पर परिवार के लोगों में खुशी का माहौल है। मां बबली गुप्ता और सभासद चाची चंचल गुप्ता ने मिठाई खिलाकर बधाई दी है।