संभल। बेकाबू कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा जिस वक्त हुआ उसी दौरान एडीएम गुजर रहे थे। उन्होंने हादसा देख पुलिस को मौके पर बुलाया और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया।
सोमवार को मोहल्ला नाला निवासी शन्नो, राजाकीन और नजमा तीनों ई-रिक्शा में सवार होकर चौधरी सराय में एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। जैसे ही ई-रिक्शा चौधरी सराय मोड़ पर पहुंचा तो पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने इ-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पलट गया। हादसे के समय एडीएम केके अवस्थी गुजर रहे थे।
उन्होंने अपनी कार को रुकवा कर चौधरी सराय पुलिस चौकी से पुलिस कर्मियों को बुलाया और घायलों को अस्पताल भिजवाया। महिलाओं के परिजनों का कहना है कि कार चालक हादसे के बाद भाग गया। वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल से महिलाओं की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया है।