संभल। संभल-मुरादाबाद मार्ग स्थित कस्बा सिरसी में बुग्गी से निकलकर बेलगाम हुए घोड़ी-बुग्गी के घोड़ो ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसमें महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों बुग्गियों को अपने कब्जे में ले लिया। जबकि बुग्गी चालक घोड़ो सहित भाग गए। संभल-मुरादाबाद मार्ग स्थित कस्बा सिरसी में बिना चालक के घोड़े बुग्गी से अलग होकर बेलगाम दौड़ते घोड़ा ने मुरादाबाद की ओर से आ बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।
इसमें बाइक पर सवार महमूदपुर माफी निवासी शेर मोहम्मद और उसकी मां फरजाना गिरकर घायल हो गईं। दूसरी ओर सिरसी रेलवे क्रासिंग के पास राजकीय कन्या इंटर कालेज के सामने घोड़ा बुग्गी का घोड़ा बिदक कर सड़क की दूसरी ओर आ गया और बाइक सवार को टक्कर मार दी।
इसमें संभल की ओर आ रहे हल्लू सराय निवासी रविंद्र की बाइक सहित दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हां गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों बुग्गियों को कब्जे में ले लिया। जबकि बुग्गी चालक घोड़े लेकर भाग गए। तीनरें घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया है।