फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: खेलते समय तेजाब की चपेट में आकर झुलसी दो वर्षीय बच्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के रूकनुद्दीन सराय निवासी रेहान बेग की दो वर्षीय बेटी अक्सा नूर सोमवार की दोपहर खेलते समय तेजाब से झुलस गई। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि दोपहर के समय बच्ची छत पर खेल रही थी। छत पर तेजाब रखा था। खेलते समय किसी तरह बच्ची तेजाब से झुलस गई। जब उसके चीखने की आवाज आई तो परिजन छत पर पहुंचे वह दर्द से कराह रही थी। बच्ची को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है। परिजनों ने बताया कि घर की पाइपलाइन किसी कारण से बंद हो गई थी। उसको खोलने के लिए तेजाब लाए थे। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद कुछ तेजाब बोतल में बचा था जिसको छत पर साइड से रख दिया था। अब बच्ची किसी तरह चपेट में आकर झुलस गई। बच्ची के शरीर का एक हिस्सा झुलस गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें