संभल के एमजीएम महाविद्यालय में कार्यक्रम में बोलते प्राचार्य डॉ.योगेंद्र सिंह। संवाद
संभल। एमजीएम महाविद्यालय में सोमवार को मिशन शक्ति के तत्वाधान में नई पीढ़ी के उपभोक्ता को एफएमसीजी रोजमर्रा की वस्तुएं खरीदते समय जागरूक रहने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसमें प्राचार्य डॉ.योगेंद्र सिंह ने कहा कि उत्पाद का एमआरपी और ऑफर की वास्तविकता जांचें। खुला या क्षतिग्रस्त सामान न लें। नकली ब्रांडों से सतर्क रहें। ऑनलाइन खरीदारी में रेटिंग और रिटर्न पॉलिसी देखें। भुगतान करते समय डिजिटल सुरक्षा का ध्यान रखें और खरीद का रिकॉर्ड संभालकर रखें। एनकेबीएमजी चंदौसी की असिस्टेंट प्रोफेसर आरती त्रिपाठी ने कहा कि रोजमर्रा का सामान खरीदते वक्त सबसे अधिक ध्यान गुणवत्ता, कीमत और एक्सपायरी तिथि का रखना चाहिए। विश्वसनीय ब्रांड और प्रमाणित दुकानों से ही सामान लें। पैकिंग की स्थिति, वजन और बिल को भी देखें। संचालन डॉ.रीतू भटनागर ने किया। इस दौरान डॉ. विजय लक्ष्मी शर्मा, डॉ. हुमा फात्मा, डॉ. अर्चना बंसल, डॉ. अनुभा गुप्ता, डॉ. जोहरा जबी, डॉ. मीनाक्षी गोयनका आदि रही।