फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो छात्रों की मौत

Sun, 19 Mar 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किराये पर रहकर परीक्षा देने के लिए घर से कमरा तलाश करने निकले स्टूडेंट्स हादसे का शिकार हो गए। सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे गांव असालतपुर जारई रोड पर कोकावास पुल-वेयरहाउस के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार तीन छात्र बुरी तरह घायल हो गए। कुछ देर बाद मौके पर ही दो छात्रों की मौत हो गई। चालक हेलमेट नहीं पहनेे था। परिजनों में कोहराम मच गया है। 
विज्ञापन


बदायूं जनपद के थाना फैजगंज बेहटा के गांव खेड़ादास निवासी पोथीराम पुत्र लीलाधर, चंद्रप्रकाश पुत्र बैनाम सिंह और बरेली के आंवला क्षेत्र के गांव पुुरैना ढाल निवासी अमरपाल उर्फ दिनेश पुत्र रामपाल बाइक से कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र की ओर जा रहे थे।

कोतवाली क्षेत्र के गांव असालतपुर जारई रोड पर वेयरहाउस के पास चंदौसी की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें पोथीराम (22) और चंद्रप्रकाश (20) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस, 100 डायल और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और मृतकों-घायल को सरकारी अस्पताल ले आई। दिनेश को उपचार के लिए मुरादाबाद रेफर किया गया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें