संभल। समय से कार्यालय नहीं पहुंचने और जनसुनवाई नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ डीएम की ओर से कार्रवाई की गई है।
इसमें कार्रवाई के साथ ही समय से कार्यालय पहुंचने और जनसुनवाई करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई उन अधिकारियों के खिलाफ की गई है जो 14 फरवरी को कार्यालय में उपस्थिति नहीं पाए गए और सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनसुनवाई भी नहीं की।
संभल एक्सईएन विद्युत 10 बजे कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। इसके चलते उनके खिलाफ डीएम ने विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। इसी तरह नायब तहसीलदार भूड़ से कार्यालय में उपस्थित नहीं रहने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीडीओ ने उप पशु चिकित्साधिकारी संभल से स्पष्टीकरण मांगा है।
डीएम का कहना है कि समय से कार्यालय में उपस्थित रहने के सभी को निर्देश हैं। यदि कोई समय पर उपस्थित नहीं पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद