फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भूमि पर कब्जा करने के मामले में दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल के मैदान और पौधरोपण की गई सरकारी भूमि पर कब्जा करने के मामले में क्षेत्रीय लेखपाल ने दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रविवार को बहजोई थाना पुलिस को तहरीर देकर क्षेत्रीय लेखपाल राहुल यादव ने बताया कि अर्जुनपुर जूना गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा की जानकारी मिलने पर 29 अप्रैल को उच्चाधिकारियों ने पैमाईश के आदेश दिए। आदेश मिलने पर चकबंदी विभाग की टीम के साथ अर्जुनपुर जूना गांव पहुंचकर पैमाइश की। इस दौरान पता चला कि गांव के दो लोगों ने सरकारी भूमि के गाटा संख्या-28 पर अवैध तरीके से कब्जा किया है। इस भूमि का रकबा करीब तीन बीघा है, अभिलेखों में भूमि के करीब दो बीघा हिस्से में खेल का मैदान और एक बीघा के क्षेत्रफल में पौधरोपण करना दर्ज है। खेल के मैदान पर मकान बना मिला, जबकि पौधरोपण वाले स्थान पर टीनशेड डालकर पशुशाला बनाई गई है। कब्जा धारकों ने पहले तो मौखिक रूप से भूमि पट्टे पर मिलने की बात कही, बाद में जब अभिलेख मांगे तो कब्जा धारक कोई भी अभिलेख दिखाने में अक्षम रहे।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल राहुल यादव की तहरीर के आधार पर आरोपी उम्मेद और बिजनेश निवासी गांव अर्जुनपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें