फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: स्कूल में ज्वाइनिंग के नाम पर दो लाख रुपये वसूले, बीएसए के लिपिक व चालक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बीएसए कार्यालय के लिपिक संदीप कुमार व वाहन चालक मोहकम के खिलाफ भ्रष्टाचार व धमका कर दो लाख रुपये की वसूली करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि लिपिक की तलाश की जा रही है। गुन्नौर के गांव नंदरौली निवासी शिक्षक बनवारी लाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 1996 से शिक्षा विभाग में सेवारत हैं। वर्ष 2022 तक गांव कुम्हेरा के परिषदीय विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर सेवारत थे। उसी वर्ष खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया था। इसमें अनियमितता पाए जाने पर वेतन रोक दिया गया था। कुछ समय बाद पैरालाइसिस से पीड़ित हो गया और विद्यालय नहीं जा सका। सितंबर 2023 में विद्यालय ज्वाइन करने के लिए आग्रह किया था।
विज्ञापन

शिक्षक का आरोप है कि लिपिक संदीप कुमार ने 1.50 लाख रुपये की मांग की। जो दे दिए थे लेकिन इसके बाद भी विद्यालय में ज्वाइन नहीं कराया गया। बल्कि टालमटोल कर दी गई। दो बार आहत होकर आत्महत्या करने का भी प्रयास किया।
शिक्षक ने बताया कि कुछ समय पहले बीएसए का चालक मोहकम ने संपर्क किया और 50 हजार रुपये दिए जाने की मांग की। नहीं देने पर ज्वाइन नहीं कराने की धमकी दी। मजबूरन बीएसए के चालक को भी 50 हजार रुपये दिए। शिक्षक ने आर्थिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इसी क्रम में रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें