फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अच्छा चरित्र निर्माण और भविष्य संवारने में मदद करते हैं शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रोटरी क्लब संभल मिड टाउन की ओर शिक्षक दिवस मनाया गया। क्लब के सदस्यों ने स्कूल कॉलेजों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक हमें जिम्मेदार नागरिक बनने, अच्छा चरित्र निर्माण और भविष्य संवारने में मदद करते हैं।क्लब के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत वार्ष्णेय ने कहा कि पांच सितंबर को शिक्षक दिवस भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर समर्पित है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्य सितारा सिंह और ओपीएल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य शिवानी गुप्ता को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

क्लब के सदस्यों ने एंजिल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य तेजवीर सिंह, जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सतुपुरा के दीपक कुमार, शंकर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह वर्तवाल, सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा को संभल क्षेत्र में उच्चतम शिक्षा के महत्वपूर्ण कार्य के लिए इंटरनेशनल रोटरी से आए प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान अवधेश वार्ष्णेय, सचिव सुमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आलोक गुप्ता, वेद प्रकाश चाहल, टिंकू टंडन, नीरज भारद्वाज, शिवांश अग्रवाल, हरदीप क्यूटी, गौरव वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें