फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल की कनेक्टिविटी ठप, 50 करोड़ का झटका

Thu, 17 Mar 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
विज्ञापन
कारोबार प्रभावित
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड की संचार सेवाएं ठप होने से बुधवार को 50 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन फंस गया। फोन, ब्राडबैंड आदि बंद रहने से कारोबार को झटका लगा। बैंकों में लेनदेन के लिए पहुंचे सैकड़ों लोग कई-कई घंटे इंतजार के बाद अपने घरों को लौट गए। बैंकों में क्लीयरिंग ठप रही।
विज्ञापन


मुरादाबाद के लोकोशेड में ओएफसी कटने से मंगलवार को रात्रि 7.45 बजे ठप हो गई थीं। बीएसएनएल की ब्रांड बैंड सेवा के साथ बीएसएनएल मोबाइल सेवाएं बाधित हो गईं। बुधवार को सुबह जब बैंक खुले थे कनेक्टिविटी गायब थी। ग्राहक आए तो कामकाज नहीं हो सका।

इस बीच ग्राहक लौटते रहे। बैंक शाखाओं के साथ-साथ जन सेवा केंद्रों पर भी कामकाज प्रभावित हुआ। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में दोपहर एक बजे कुछ ही ग्राहक थे। स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक गोपाल अग्रवाल ने बताया कि कम से कम दस करोड़ रुपये लेनदेन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


चेक क्लीयर नहीं हुए। एलआईसी की शाखाओं में प्रीमियम जमा करने पहुंचे ग्राहकों को वापस लौटना पड़ा। शाम पांच बजे के करीब कनेक्टिविटी आई तब तक अधिकतर ग्राहक थक हारकर लौट चुके थे।

पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा के प्रबंधक धनंजय जैन ने बताया कि संचार सेवाएं फेल होने से करीब अकेले उनके बैंक में करीब 10 करोड़ रुपये के लेनदेन प्रभावित हो गए। यदि अन्य बैंकों के कारोबार और लेनदेन को जोड़ दिया जाए तो एक दिन में कारोबार को 50 करोड़ रुपये से अधिक का झटका लगा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें