फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय से पत्रावली चुराते दो पकड़े, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय से पत्रावली चुराते दो व्यक्तियों को कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारियों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। उनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि वह पहले भी इस तरह से पत्रावली को चोरी करके एक कबाड़ी के यहां बेच चुके हैं। आननफानन कर्मचारी कबाड़ी के यहां पहुंचे और पत्रावली से भरी बोरी को ले आए। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करके अगली कार्रवाई करने की बात कर रही है। वहीं चोरी की जाने वाली पत्रावलियों में लर्निंग लाइसेंस व अन्य पत्रावलियां शामिल हैं।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर में करीब ढाई बजे एक व्यक्ति एआरटीओ कार्यालय में खिड़की के सहारे पत्रावली चोरी करके बाहर खींच रहा था। कार्यालय में मौजूद कर्मचारी की इस पर नजर पड़ गई। मौके से व्यक्ति को पकड़ लिया। इसी दौरान दूसरा व्यक्ति भी आ गया और बीच-बचाव में लग गया, लेकिन कर्मचारियों ने सख्ती दिखाई और कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों आरोपी हकीकत उगलने लगे। बताया कि हमने अभी तो कोई चोरी नहीं की लेकिन पहले कुछ कागजों की चोरी की थी। उसे कबाड़ी के यहां बेच दिया है।
इस पर कर्मचारी सन्न रह गए और आनन फानन आरोपियों के बताए कबाड़ी के पते पर पहुंच गए। जहां से एक बोरी में भरी पत्रावली बरामद हुई है। फिलहाल पकड़े गए व्यक्तियों को पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कार्यालय से पत्रावली चुराते दो व्यक्ति पकड़े गए हैं। इनके बताए कबाड़ी के स्थान से पहले चोरी करके बेची गई कुछ पत्रावली भी कब्जे में ली गई हैं। दोनों व्यक्तियों को पुलिस को सौंपा गया है। ताकि इनके द्वारा और जो भी पत्रावली चुराई गई होगी, उसको भी बरामद किया जा सकें
अम्ब्रीश कुमार, एआरटीओ, प्रवर्तन, संभल
एआरटीओ कार्यालय से पत्रावली चोरी करते व्यक्तियों के पकड़े जाने की जानकारी अभी संज्ञान में नहीं है। इसको दिखवाया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह, सीओ, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें