फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में नहाने गए दो मासूमों की डूबने से मौत

Sun, 21 May 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
रामपुर में सूखी कोसी
विज्ञापन
गांव फत्तेहपुर डाल में तालाब में नहाने गए दो मासूम डूब गए। उतरा रहे एक शव को देख गांव के लोगों ने बाहर निकाला और घर लेकर पहुंचे। इस पर घर में कोहराम मच गया। इस बीच एक अन्य ग्रामीण ने तालाब में शव तैरने की जानकारी दी। इस पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव निकालकर शिनाख्त की। हादसा शनिवार दोपहर करीब दो बजे हुआ।  
विज्ञापन

   
थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर डाल निवासी अब्बास (08) पुत्र हबीब और फैजान (08) पुत्र इसरार गांव के बच्चों के साथ तालाब में नहाने गए थे। साथ में गए बच्चे तालाब से लौटकर वापस आ गए। अब्बास और फैजान काफी देर तक नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने तलाश शुरू की।

इतने में ही गांव के ही रहमतुल्ला और सादाब ने गांव के बाहर स्थित तालाब में फैजान का शव तैरते हुए देखा। तत्काल तालाब में कूूदकर फैजान को बाहर निकाला। घर लेकर पहुंचे। फैजान की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। फैजान के घर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


इसके बाद करीब छह बजे राहगीर ने गांव वालों को तालाब में दूसरे बच्चे का शव तैरने की सूचना दी। ग्रामीण तालाब की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की। तब जाकर तालाब से बच्चे के शव को निकाला।

शव की शिनाख्त अब्बास के रूप में हुई। इसके बाद अब्बास के घर में भी कोहराम मच गया। दो बच्चों की तालाब में डूबकर मौत होने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें