फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के जुलूस के दौरान एक परिसर पर रंग फेंकने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। होली के जुलूस के दौरान एक परिसर पर रंग फेंकने के मामले में दो आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। अब पुलिस पथराव करने वाले आरोपियों को चिह्ति कर रही है। पुलिस ने यह कार्रवाई सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की है।
विज्ञापन

18 मार्च को होली के दिन खग्गू सराय में जुलूस निकल रहा था। इस दौरान एक परिसर के बाहर रंग फेंकने की जानकारी सामने आई। दो वर्गों के बीच तनाव हुआ और पथराव हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने खंगाली तो कोतवाली संभल क्षेत्र के मोहल्ला कोटपूर्वी निवासी राजेंद्र और विशाल शर्मा को चिह्ति किया गया। पुलिस ने शनिवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल पंकज लावानिया ने बताया कि रंग परिसर पर आने के बाद दूसरे वर्ग के कुछ लोगों ने पथराव किया था। पथराव करने वाले लोग भी चिह्ति किए जा रहे हैं। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें