फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से मिली 20 लाख की नई करेंसी बरामद

Wed, 01 Feb 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता का पालन कराने को लेकर बहजोई रोड स्थित रेलवे क्रासिंग 36 बी के पासकी जा रही चेकिंग के दौरान पुलिस को एक कार से 20 लाख रुपये मिले हैं। फ्लाइंग स्क्वॉड ने फिलहाल दो-दो हजार रुपये के एक हजार नोटों को पुलिस को सौंप दिया है। इससे पहले कार सवार दोनों आरोपियों ने रकम को बिलारी की अजुध्या शुगर मिल का बताया था, जिसके लिए टीम ने साक्ष्य लाने को कहा है।    
विज्ञापन

  
स्क्वॉड टीम प्रभारी/ डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर विभाग सर्वेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक लईक अहमद पुलिस बल के साथ बहजोई रोड स्थित रेलवे क्रासिंग 36 बी के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान चंदौसी से बिलारी की ओर जा रही कार से दो हजार रुपये के एक हजार नोट के रूप में 20 लाख रुपये की नगदी बरामद की गई।

कार में बैठे युवकों ने रकम अजुध्या शुगर मिल बिलारी की बताई है। युवकों का कहना है कि चीनी के थोक पार्टियों से रकम की वसूली कर मिल को ले जा रहे थे। स्कवायड टीम के प्रभारी/ डिप्टी कमिश्नर (वाणिज्य कर) सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि रकम के सापेक्ष साक्ष्य नहीं दिखाए गए हैं। रकम कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दे दी गई है। 
विज्ञापन


रकम आयकर विभाग को सौंप दी जाएगी। आयकर विभाग में रकम के दावे के सापेक्ष साक्ष्य प्रस्तुत किए जाने पर रकम संबंधित को सौंप दी जाएगी। साक्ष्य नहीं दिखाए जाने पर रकम को आयकर विभाग ट्रेजरी में जमा कराएगा। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि रकम की गिनती कराकर सील कर दी गई है। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग के दिशा निर्देश के बाद की जाएगी।     
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें