फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल गए युवक की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 01 Feb 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
नाबालिग लड़की ने माता-पिता को खिलाया जहर - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
नाराज पत्नी को बुलाने ससुराल बदायूं के फैजगंज बेहटा थाने के टोडकपुर गांव गए युवक की जहर से मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।     
विज्ञापन


हनुमानगढ़ी निवासी सोहन सिंह (22) पुत्र चंद्रपाल की ससुराल बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव टोडकपुर गांव में है। चार साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। परिजनों का कहना है कि, सोहन सिंह की पत्नी गंगा देवी पंद्रह दिन पहले नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। पत्नी को बुलाने के लिए सोहन सिंह 29 जनवरी को ससुराल गया था। उसी दिन ससुराल में ही सोहन सिंह की हालत बिगड़ गई। 

पिता चंद्रपाल का कहना है कि रविवार को सोहन सिंह ने इसकी सूचना देकर खुद को ले जाने की बात कही। चंद्रपाल सोहन सिंह को गंभीर हालत में लेकर चंदौसी के निजी अस्तपाल में भर्ती कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर सोहन सिंह को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। इसके बाद उसे मुरादाबाद के निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह छह बजे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया गया कि, जहरीले पदार्थ के सेवन से तबीयत बिगड़ी है। पुलिस ने सोहन सिंह का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। देर शाम शव चंदौसी पहुंच सका। परिजनों का कहना है कि, उसे जहर दिया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें