फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार चचेरे-तहेरे भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल-बहजोई मार्ग पर बाइक सवार चचेरे-तहेरे भाइयों को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तहेरे भाई की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा चचेरा भाई गंभीर घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। पुलिस को चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मामले में तहरीर दे गई थी।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरायतरीन मोहल्ला निवासी चिराग (18) पुत्र लोकेश सोमवार की शाम अपने चचेरे भाई निखिल के साथ इस्लामनगर जाने के लिए घर से निकले थे। बाइक निखिल चला रहा था। हयातनगर थाने के निकट पीछे से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चिराग की मौत हो गई। जबकि निखिल को गंभीर चोट आई हैं। हयातनगर थाने के कार्यवाहक प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चालक को हिरासत में ले लिया गया है और ट्रक भी कब्जे में है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें