फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में ट्रक ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा दिल्ली मुरादाबाद हाइवे पर अतरासी के निकट अंबेडकरनगर गांव में शुक्रवार की सुबह चार बजे के करीब हुआ। घायल ओबरी गांव के रहने वाले हैं। असमोली थाना क्षेत्र के ओबरी गांव निवासी इब्ने हसन शुक्रवार की रात्रि करीब दो बजे ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर शहनवाज, नूर मोहम्मद और महफूज आलम के साथ ईंटें बेचने के लिए चले थे। मुरादाबाद-दिल्ली हाईवे पर अमरोहा जिले के रजबपुर थाना क्षेत्र में अंबेडकरनगर गांव के नजदीक ट्रक ने ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जोया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है, बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। महफूज आलम, नूर मोहम्मद, इब्ने हसन और ट्रक चालक केसी पाल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें