फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर ट्रेन-बस में सफर होगा मुश्किल

Fri, 28 Oct 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
फर्राटा भर रही है रोडवेज कलर की नकली बसें - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
त्योहार पर यात्रियों को बस और ट्रेनों में सफर के दौरान खासी दिक्कतों से जूझना पड़ेगा। इसकी वजह रोडवेज की ओर से अतिरिक्त बसें नहीं संचालित किए जाने और बैटरी ट्रेनों का संचालन होगा।  
विज्ञापन

दिवाली का पांच दिवसीय उत्सव शुक्रवार से शुरू हो रहा है।

इस शृंखला में भैयादूज के दिन बहनें अपने भाइयों के घर पहुंचने के लिए रोडवेज व ट्रेन में सफर करती हैं। संभल से मुरादाबाद के लिए 32 बसों का संचालन किया जा रहा है। जबकि संभल से अलीगढ़ के लिए पांच बसों का संचालन किया जा रहा है।

इनमें से दो बसें अलीगढ़ के बाद आगरा भी जाती हैं। मेरठ के लिए दिनभर में एक बस की व्यवस्था है। बृहस्पतिवार से त्योहार में भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। लेकिन रोडवेज ने अभी तक बसों की संख्या नहीं बढ़ाई है। इसे यात्रियों को सीट के लिए मारामारी करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन


बात रेलवे की करें तो दिनभर में एक ट्रेन चार फेरे लगाती है लेकिन उसका समय निश्चित नहीं होने से यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ता है। ट्रेन की लेटलतीफी बरकरार है। इससे लोगों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ेगा। स्टेशन मास्टर मुनीर अहमद ने बताया कि उन्हें अभी ट्रेन के फेरे बढ़ाने के बारे में कोई मैसेज नहीं मिला है। ट्रेन के आने-जाने का समय मुरादाबाद से तय होता है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें