फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया टूटने से आवागमन हो रहा प्रभावित, हादसा होने का बना है खतरा

विज्ञापन
चंदौसी में रेलवे स्टेशन के निकट बहजोई अड्डे रोड पर टूटी पुलिया व जाल - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। रेलवे स्टेशन के बाहर मुखर्जी चौक से बहजोई बस स्टैंड जाने वाले मार्ग पर पुलिया कई दिनों से टूटी हुई है। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। इसके बाद भी संबंधित विभाग ने पुलिया को दुरुस्त नहीं कराया है। आसपास दुकानदारों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

मुखर्जी चौक से बहजोई रोड जाने वाले रोड पर एक माह पूर्व पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। तभी से वाहनों चालकों व आसपास के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस मार्ग से रोजाना रोडवेज बस सहित प्राइवेट बड़े वाहन सैकड़ों की संख्या में गुजरते हैं। पुलिया टूटी होने के कारण साइड से वाहन निकालने पड़ रहे हैं। सड़क कम चौड़ी होने के कारण वाहन निकलते समय आसपास दुकानों को भी हादसा का खतरा बना रहता है।
आसपास के दुकानदार धर्मेंद्र कुमार, गब्बर, मुकेश आदि कई बार पुलिया के पुनर्निर्माण की मांग कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से कर चुके हैं लेकिन एक माह बाद भी पुलिया को दुरुस्त नहीं कराया जा सका है। बड़े वाहन निकलते समय हादसे का खतरा बना रहता है। कई बार ई-रिक्शा पुलिया में फंसकर पलट चुके हैं। इसके बाद बाद पुलिया को दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है। विभाग की लापरवाही का खामियाजा वाहन चालक व आसपास के दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें