फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्क बिरादरी में त्योहारी-डलिया की रस्म खत्म

Tue, 02 May 2017 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
बुधवार को ईद की नमाज अदा करते शिया समुदाय के लोग।
विज्ञापन
तुर्क बिरादरी से कुरीतियों को दूर करने के लिए दो महीने से चल रही पंचायतों में एक बार फिर त्योहारी और डलिया की रस्मों के खिलाफ आवाज उठी। विचार विमर्श के बाद सोमवार को पंचायत ने दोनों प्रथाओं को खत्म करने का ऐलान कर दिया। साथ ही पुराने और अब के फैसलों को न मानने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


शहर के रायसत्ती मोहल्ले में मदरसा खलील उल उलूम में 52 गांवों के तुर्क बिरादरी के लोगों की पंचायत में गोकशी न करने का संकल्प लिया गया। साथ ही गोकशी करने वाले लोगों पर खुद ही कार्रवाई करने की बात कही गई। साथ ही पंचायत के पुराने फैसलों पर अमल कराने पर विचार-विमर्श किया गया।

पूर्व विधायक शरीयत उल्ला ने अध्यक्षता की। पंचायत के चेयरमैन शाहिद ने बताया कि बिरादरी की पंचायतों में अब तक जो फैसले हो गए हैं उन्हें मानना बिरादरी के लोगों की जिम्मेदारी है, जो लोग फैसले नहीं मानेंगे उनके खिलाफ पंचायत उचित कार्रवाई करेगी। पंचायत में असरार अहमद बाबू जी, लियाकत चेयरमैन, मौलाना साजिद, इमरान तुर्की, मोहम्मद तारिक पाशा, नेता छिद्दा, सलीम प्रधान, मोहम्मद उमर पहलवान, डा. जावेद, मुशर्रफ प्रधान, फरमान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें