फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती को फर्जी बताने पर भड़के व्यापारी, हाईवे जाम

Wed, 22 Aug 2018 01:15 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
विज्ञापन
आक्रोशित व्यापारियों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हर बड़ी वारदात की तरह धनारी के भकरौली गांव में सराफ के घर पर की गई 25 लाख रुपये की लूट को भी पुलिस ने फर्जी करार दे दिया। इससे व्यापारी भड़क गए। महिलाओं समेत व्यापारी आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर बैठ गए। रास्ता जाम कर दिया। पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। क्षेत्राधिकारी ने निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया तो व्यापारियों ने दो घंटे के बाद यातायात को सामान्य किया। 
विज्ञापन


रविवार की रात को भकरौली में सराफा व्यापारी रामचरन गुप्ता उर्फ कल्लू पुत्र हरीशंकर के घर में घुसकर आठ नकाबपोश डकैतों ने परिजनों को बंधक बनाकर दस लाख रुपये, 500 ग्राम सोना, 20 किलोग्राम चांदी आदि 25 लाख रुपये की संपत्ति लूट ली। व्यापारी रामचरन गुप्ता ने गांव के ही दो लोगों को पहचानने का दावा करते हुए आठ डकैतों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने इस वारदात को फर्जी बताया। बिना किसी जांच के प्रथम दृष्टया डकैती को फर्जी बताने पर व्यापारियों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया। 

भड़के व्यापारियों ने मंगलवार की सुबह साढे़ सात बजे सैकड़ों व्यापारी आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली लेकर पहुंचे। ट्रैक्टर ट्रालियों को मार्ग पर आड़ी तिरछी खड़ी करके महिलाएं हाईवे पर बैठ गईं। दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगने लगी। सूचना पर पहले तो थानाध्यक्ष इलम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जाम खुलवाने का प्रयास करने लगे, लेकिन पीड़ित व्यापारी के भाई अशोक गुप्ता से तीखी नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन


व्यापारियों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उसने दोनों नामजद आरोपियों को पकड़ लिया, लेकिन उनसे साठगांठ करके थाने में उनकी खातिरदारी की जा रही है। व्यापारियों का आक्रोश देखकर सूचना पुलिस क्षेत्राधिकारी अकील अहमद व अपर पुलिस अधीक्षक अरज पांडेय को दी गई। दोनों अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मामले की निष्पक्ष कराकर आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया तो व्यापारी मान गए और जाम खोल दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें